Pauri News

अभय नेगी को गौतम गंभीर का निमंत्रण, टीम इंडिया के सामने प्रतिभा दिखाने का मिला मौका

Ad

कोटद्वार: कोटद्वार-भाबर, विशेषकर वार्ड 37 झंडी-चौड़ (पश्चिमी) के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि इस क्षेत्र के सपूत, अभय नेगी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। त्रिपुरा और मेघालय की रणजी टीम से शुरुआत कर, आज उत्तराखण्ड के रणजी खिलाड़ी के रूप में देश और दुनिया में अपना परचम लहराने वाले अभय नेगी अब इंग्लैंड की धरती पर काउंटी क्रिकेट में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह गर्व की बात है कि जब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, तब टीम के कोच गौतम गंभीर ने विशेष रूप से अभय नेगी को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। यह सिर्फ एक आमंत्रण नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का जीवंत प्रमाण है। इंग्लैंड में भारतीय टीम के सामने अभ्यास के दौरान अभय ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया और पूरे देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया।

एक सामान्य ग्रामीण परिवेश से निकलकर, सीमित संसाधनों के बावजूद, इस ऊँचाई तक पहुँचना हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अभय ने यह दिखा दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती ज़रूरत होती है तो केवल जुनून, संघर्ष और अपने सपनों के प्रति अटूट विश्वास की। इस मौके पर पार्षद सुखपाल शाह एवं स्थानीय लोगों ने अभय नेगी और उनके समर्पित परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दिल से बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपका यह संघर्ष और सफलता आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देती रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top