Nainital-Haldwani News

जीबी पंत यूनिवर्सिटी ने किया प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव

Ad

GB Pant University: Online College Registration: Admission Update:

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आप भी स्कूल पूरा करने के बाद गोविन्द बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर में एडमिशन चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हाँ, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर 2024-25 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। बता दें कि विश्वविद्यालय ने 1 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलनी थी लेकिन अब इसकी अंतिम तिथि को विस्तार देते हुए 7 मई कर दिया गया है।

ऐसे करें आवेदन:

जो भी छात्र कृषि विज्ञान के लिए पूरे देश में प्रसिद्द जीबी पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर में दाखिला लेना चाहते हैं वे 7 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं। MBA/ MBA (एग्रीबिजनेस), MCA व PhD पाठ्यक्रमों के लिए अब तक कई छात्र आवेदन कर चुके हैं। छात्रों के लिए सभी पाठ्यक्रमों का विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.gbpuat.ac.in अथवा प्रवेश पोर्टल www.gbpuat.org.in पर उपलब्ध है। सभी छत्रों को सूचित किया जाता है कि MBA /MBA एग्रीबिजनेस, PhD मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश कैट/सीमैट के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

देशभर से छात्र आते हैं पढ़ने:

विवि द्वारा अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने से उन छात्रों को भी आवेदन का अवसर मिला है जो अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। एसे में सभी छात्र ऑनलाइन अपना आवेदन विवि की अधिकृत वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं। अपनी स्थापना के बाद से जीबी पंत विश्वविद्यालय अच्छे शिक्षा स्तर और छात्रों को सफल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित है। पंतनगर विवि में हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ देश के भी कई राज्यों से छात्र डिग्री लेने आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top