Rajasthan

राजस्थान सरकार ने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के नियमों में किया बड़ा बदलाव

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की तरफ कदम बढाया है। राजस्थान सरकार ने सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया है। नए आदेश के अनुसार हाल ही में खोली गई अंग्रेजी मीडियम की सरकारी स्कूलों में अब केवल 5वीं कक्षा तक ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। पूर्व में इन स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के बच्चों को एडमिशन दे दिए थे। अब विभाग की ओर से नियमों में परिवर्तन कर दिया गया है। राज्य सरकार ने तीन पहले प्रत्येक जिले में एक एक सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले थे। अब मांग बढ़ी तो स्कूलों की संख्या दो सालों में 770 हो गई। बिना रणनीति के स्कूल खोलने का फैसला सरकार के लिए सिर दर्द बन गया। सरकार के सामने स्कूलों के भवन को लेकर समस्या खड़ी हो गई क्योंकि हिन्दी मीडियम से अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तन करने के बाद स्कूलों को मजबूरी में दो पारियों में संचालित करना पड़ रहा है। बच्चों के बैठने के लिए स्थान तक नहीं है।वर्तमान सत्र में 200 से ज्यादा नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले गए। 

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top