Dehradun News

उत्तराखंड:12वीं की छात्रा ने ट्यूशन टीचर के घर में कर दी चोरी,फिर प्रेमी के साथ घूमने चले गई

Ad

देहरादून: राजधानी से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। इंटर की छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ट्यूशन टीचर के घर में चोरी कर डाली। चोरी करने के बाद दोनों हरिद्वार घूमने चले गए। एक दिन छुट्टी बिताने के बाद दोनों घर लौटे। चोरी का मामला पुलिस के पास पहुंचा तो सीसीटीवी चैक किए गए तो दोनों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मामला 26 अप्रैल को पुलिस के पास पहुंचा। चकशाह नगर नेहरू कालोनी निवासी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार 20 अप्रैल को परिवार के साथ एक शादी के सिलसिले में बाहर गए थे। वह 26 अप्रैल को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। वहीं घर में रखी अलमारी से लाखों के गहने और करीब 18 हजार रुपये चोरी हो रखे थे। इसके बाद उन्होंने नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में एसएसआइ योगेश दत्त और चौकी इंचार्ज डिफेंस कालोनी सतबीर सिंह ने क्षेत्र में चोरी की घटना में शामिल आरोपितों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इस दौरान एक युवती व युवक कैमरों में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पकड़ा तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपित सोनिया व उसके प्रेमी अमरपाल निवासी चकशाह नगर नेहरू कालोनी को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में पता चला कि सोनिया 12वीं कक्षा की छात्रा है और वीरेंद्र कुमार की पत्नी से ट्यूशन पढ़ती है। टीचर ने छात्रा को शादी में जाने की बात बताई थी। छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया। दोनों को पता था कि उस वक्त घर में कोई नहीं होगा। दोनों 21 अप्रैल की रात घर के अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद उनके पास रुपए थे तो दोनों हरिद्वार घूमने चले गए। वहां से वापस आने के बाद अपने-अपने घर चले गए। सोनिया ने चोरी किए कुछ रुपए अपने बैंक खाते में डाल दिया थे और वह सोना बेचने जा रही थी लेकिन पकड़ी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top