Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अंकल कहने पर दुकानदार ने कर दी छात्रा की पिटाई

उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अंकल कहने पर दुकानदार ने कर दी छात्रा की पिटाई
Ad

सितारगंज: बीते युगों के मुकाबले कलयुग में सबसे बड़ा अंतर अंदरूनी मन का है। आजकल धैर्य की कमी के चलते ही कितनी छोटी मोटी बातें गंभीर विवादों का रूप ले लेती हैं। ऐसी ही एक बानगी सितारगंज में देखने को मिली है। एक छात्रा ने दुकानदार (Shopkeeper) से अंकल क्या कह दिया…उसने युवती को बुरी तरह पीट दिया। फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल सितारगंज में बीएससी की पढ़ाई कर रही इस्लामनगर निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने 19 दिसंबर को खटीमा रोड स्थित एक दुकान से बैडमिंटन (Badminton shop) खरीदा था। मगर उसे बैडमिंटन में कुछ शिकायत नजर आई तो वह बुधवार की सुबह उसे वापस करने के लिए दुकान पर पहुंची। छात्रा का कहना है कि उसने दुकानदार से इसे लेकर शिकायत की।

उसने दुकानदार से कहा कि अंकल बैडमिंटन ठीक नहीं है। युवती का आरोप है कि अंकल सुनने के बाद ही दुकानदार का पारा (Shopkeeper got angry) चढ़ गया। दुकानदार ऐसा भड़का कि उसने युवती के साथ अभद्रता की और इसका विरोध करने पर दुकानदार ने उसका सिर काउंटर पर दे मारा। इसके बाद जमीन पर गिराकर उसे लात घूसे भी मारे।

युवती की मानें तो पिटाई के बीच ही वह बेसुध हो गई। बाद में परिजनों को सूचना दी गई तो युवती को गंभीर हालत में अस्पताल (Hospital) ले जाया गया। जहां युवती का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में शिकायत होने के चलते ऑक्सीजन भी लगाना पड़ा। बहरहाल पुलिस को इस मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top