Breaking News

पंतनगर विश्वविद्यालय: छात्रावास में एक युवती ने की आत्महत्या

Ad

हल्द्वानी: पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक छात्रा ज्योती बीएससी  सेकेण्ड की छात्रा थी। ज्योती उत्तरकाशी की रहने वाली है। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस को शुरूआती जांच में ज्योति के पास से  सोसाइड नोट मिला है।
आत्महत्या के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट की रहने वाली ज्योति पंतनगर विश्वविद्यालय में पढ़ार्इ कर रही थी। वो बीएससी एग्रीकल्चर में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। ज्योति विश्वविद्यालय के सुभाष भवन छात्रावास में रह रही थी। मंगलवार को जब वह छात्रावास की मेस में लंच करने नहीं आई तो उसके दोस्त उसे बुलाने उसके रूम गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने ज्योति का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ देखा लेकिन तक उसकी मौत ही चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना छात्रावास प्रबंधन को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top