Uttarakhand News

उत्तराखंड में रील बना रही युवती की हुई दर्दनाक मौत

Ad

Uttarakhand News: Reels: Girl dead: आज युवाओं में रील बनाने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। रील बनाने के चक्कर में युवा सारी हदों को पार कर रहे हैं। हालांकि रील बनाकर काफी युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है, लेकिन कई युवा रील बनाते समय अपनी जिदंगी तक को जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा हरिद्वार से सामने आया है जहां सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे ट्रेक के किनारे खड़े होकर बना रही थी रीलः

गंगनहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि वैशाली उम्र 20 निवासी हरिपुर टोंगिया बु्ग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेली मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं। इसी दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, और उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार का कहना है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वैशाली की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top