Almora News

हल्द्वानी नंबर ट्रक ने बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

Ad

अल्मोड़ा: जिले में एक हादसे ने सभी को झनझोर कर रख दिया है। लमगड़ा थाने के शहरफाटक क्षेत्र में स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची सोमवार सुबह अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार ट्रक को उसने देखा तो भाई और अन्य साथियों को पीछे छक्का मार दिया लेकिन खुद चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक सोनी पुत्री (7) पुत्री हरीश निवासी क्वेटा मसानखाल शहरफाटक अपने भाई अनुज और अन्य साथियों के साथ स्कूल जा रही थी। इस बीच शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक संख्या यूके-04सीबी -2021 ने बच्ची को टक्कर मार दी और उसने दम तोड़ दिया। गुस्साएं लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और चालक को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 (ए) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ट्रक को भी सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top