Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर में तीसरी मंजिल से गिरी मणिपुर निवासी युवती, पुलिस ने सहेली को हिरासत में लिया

Ad

रुद्रपुर: नगर में एक युवती के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। युवती मणिपुर की रहने वाली है। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। वह रुद्रपुर के एक स्पा सेंटर में नौकरी करती थी। मृतका युवती अपने दोस्त के वहां गई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके अलावा पुलिस ने दूसरी युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर एवं एसपी सिटी ममता वोहरा ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

गौलापार की बच्चियों ने रौशन किया नैनीताल का नाम,संस्कृतगान में वैष्णवी को मिला पहला स्थान

ITI में प्रवेश पाना है तो ठहरिए, हफ्ते भर में 8416 सीटों के लिए शुरू होंगे एडमिशन!

एक झरना ऐसा भी, जो हर 15 मिनट में होता है बंद, फिर खुद ही चल पड़ता है

मृतका की पहचान मणिपुर निवासी 26 वर्षीय किमिनिनिग सिंगसिथ उर्फ मेरी के रूप में हुई है। वह एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने इंदिरा कॉलोनी में घर किराए में लिया था। शनिवार को वह अपनी मित्र सिल्विया के पास गई थी, जिसका घर मॉडल कॉलोनी में है। दोनों साथ में ही काम करते थे। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार रात 8 बजे किमिनिनिग सिंगसिथ उर्फ मेरी ने सहेली से खाना बनाने को कहा। जिसके बाद उसकी सहेली अण्डे बनाने लगी। जबकि किमिनिनिग सिंगसिथ सामने वाले कमरे में चले गई और दरवाजा लॉक कर दिया। उसकी दोस्त ने जब उसे खोजा तो वह छत से नीचे गिरी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top