Almora News

आखिर मिल गई हल्द्वानी से लापता हुई युवती, वीडियो जारी कर बताया मैं खुश हूं…

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र से पिछले 3 दिनों से लापता एमएड की छात्रा मीनाक्षी का पता लगा लिया गया है। घर से कॉलेज के लिए जाने के दौरान लापता हुई युवती को काठगोदाम पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों के पास पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी ने अल्मोड़ा निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। हालांकि, पुलिस कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूँगा के बैडीखत्ता निवासी प्रवेश चन्द्र सिमवाल पुत्र मोहन राम ने काठगोदाम थाने में तीन दिन पहले सोमवार के दिन तहरीर सौंपी थी। जिसके तहत यह बताया गया था कि 32 वर्षीय मीनाक्षी चन्द्रा सोमवार की सुबह 9 बजे गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज के लिए निकली थी। देर शाम तक वह वापस नहीं आई तो कॉलेज में पता किया गया।

युवती के भाई प्रवेश सिमवाल ने अपनी बहन का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए उसकी आबरू को खतरा बताते हुए मामले की काठगोदाम थाने को तहरीर दी। एसएसपी पंकज भट्ट को भी पत्र लिखा गया था। अब युवती मिल गई है। एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें युवती कहती दिख रही है कि उसने अपनी खुशी से शादी कर ली है और वह खुश है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top