National News

युवती ने लव लेटर नहीं लिया तो मुख्य मार्ग में की पिटाई ( वीडियो)

Ad

लखनऊ: योगी सरकार भले ही महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर कई दावे कर रही हो लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।महोबा में महिला के साथ हुई घटना इसका उदाहरण है। एक दुकानदार ने सड़क पर युवती से छेड़छाड़ कर दी। वो उसके साथ अश्लीलता कर रहा था साथ ही रिलेशन के लिए जोर कर रहा था। युवती ने विरोध किया तो दुकानदार ने उसकी पिटाई कर दी और वहां से भाग निकला। पीडि़त युवती मदद के लिए पुलिस के पास गई लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/4eiNd0WeO7g

यह भी पढ़े: देहरादून में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटा

युवक की  महोबा के आल्हा चौक चौराहे पर कमलेश जनरल स्टोर नाम की एक दुकान है। दुकानदार के बेटे उदयभान लखेरा ने सामान लेने पहुंची युवती के साथ  पहले अश्लीलता की और फिर उसे एक अश्लील लेटर थमा दिया। युवती ने इस बात का विरोध किया और आगे से सामान लेने से भी इंकार कर दिया तो लड़का गुस्से में आ गया। उसने युवती के साथ दुकान में ही मारपीट शुरू कर दी। आपको बता दें कि ये शहर का चर्चित चौराहा है, जहां अमूमन पुलिस रहती है। कोतवाली भी पास में ही है। ऐसे में दिनदहाड़े युवती के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट करता रहा, लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लगी। घटना के बाद रोती बिलखती युवती कोतवाली पहुंची और अपनी आप बीती पुलिस को बताई। मामले में पुलिस ने लड़की से तहरीर लेकर उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में पुलिस भी फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। यूपी में योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेते ही महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था। कुछ दिन तक तो एंटी रोमियो स्क्वॉयड सर्किय रहा, लेकिन अब यह स्क्वॉयड कहा है, किसी को नहीं पता। इसी का फायदा अब सोहदे उठा रहे हैं। 


 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top