Nainital-Haldwani News

सेना में लेफ्टिनेंट बनी हल्द्वानी की बेटी गीतांजलि, आप भी दें बधाई

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। हर क्षेत्र में शहर की बेटियां बेटों से एक कदम आगे हैं। आज हम जिस बेटी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे शहर का नाम रोशन कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं गीतांजलि बगड़वाल की। जिन्हें एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल बेंगलुरु में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है।  ( Gitanjali bagadwal )

ADVERTISEMENTS Ad

नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त

बता दें कि गीतांजलि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल से की। इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से बीएससी नर्सिंग का चार साल का कोर्स पूरा किया। जिसके बाद गीतांजलि ने उत्तराखंड की CHO भर्ती में 12वीं रैंक हासिल की, और उन्हें मंगोली नैनीताल में तैनाती मिली। गीतांजलि ने लगभग चार महीने CHO के रूप में अपनी सेवाएं भी दी। इसके अलावा गीतांजलि ने एम्स में भी भर्ती परीक्षा पास की। और साथ ही सेना के लिए MNS नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा को भी पास कर दिखाया। पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें एयर फोर्स कमांड हॉस्पिटल बेंगलुरु में तैनाती मिली है। बेटी की उपलब्धि पर परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। गीतांजलि की इस अभूतपूर्व सफलता पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। ( Gitanjali bagadwal became lieutenant in Army )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top