Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के मुखानी में हुई दर्दनाक घटना, गोबर गैस टैंक साफ करने गए दंपति की मृत्यु

Ad

Haldwani:- हल्द्वानी के मुखानी में बीते रविवार एक बड़े हादसे होने की खबर सामने आई। मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर 2 में गोबर गैस का टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। बता दें कि मृतक पति-पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। इस गौशाला में मटरू लाल (40) काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मांगकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में गौमूत्र बचे होने के कारण मटरू लाल टैंक को साफ करने के लिए उतरा तो अचानक वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया। पति को बेहोश होता देख मटरू की 35 वर्षीय पत्नी रानी भी टैंक में चली गई और अपने पति को बाहर निकालने की कोशिश करने लगी, लेकिन टैंक के अंदर गैस से दम घुट गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। अचानक दोनों पति पत्नी की मौत से बच्चो के सिर से मां बाप का साया उठ गया है। थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top