Dehradun News

मसूरी जा रहे हैं? तो अब करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,जानिए कब से लागू हो रही नई व्यवस्था

Ad

देहरादून: अगर आप भी इन छुट्टियों में मसूरी की वादियों का लुत्फ उठाने का मन बना रहे हैं, तो ज़रा ठहरिए…अब बिना रजिस्ट्रेशन के मसूरी की ओर रुख नहीं किया जा सकेगा। दरअसल उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने 1 अगस्त 2025 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस नई व्यवस्था का मकसद मसूरी में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को कम करना है जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिल सके।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति मसूरी आने से पहले पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और मोबाइल फ्रेंडली रखा गया है ताकि किसी को असुविधा न हो।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सुरक्षित और संतुलित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इसके तहत मसूरी आने वाले पर्यटकों की संख्या को मॉनिटर किया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर सीमित भी किया जा सकता है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, यह सिस्टम विशेष रूप से सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान भीड़ नियंत्रण में मददगार साबित होगा।

1 अगस्त से मसूरी जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

आधार नंबर से होगा रजिस्ट्रेशन

वेबसाइट पर मिलेंगी पूरी जानकारी

भीड़ और ट्रैफिक पर काबू पाने की तैयारी

तो अगर आप अगली बार मसूरी की हसीन वादियों में छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं….तो पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना न भूलें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top