Jobs

युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

Ad

SSC GD Coonstable vacancy 2024:- सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 जल्द ही आने वाली है। देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले युवाओं के साथ ही उत्तराखंड के युवा भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन एसएससी द्वारा आगामी नवंबर माह में प्रकाशित किया जायेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में 84866 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। एसएससी द्वारा भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित करते हुए बताया गया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2023 से प्रारंभ होंगे जिसकी अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। अनुमान के अनुसार परीक्षा फरवरी या मार्च 2024 में आयोजित की जा सकती है।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में सीआरपीएफ के 29283 पद, बीएसएफ के 19987 पद, आईटीबीपी के 4142 पद, एसएसबी के 8273 पद, सीआईएसएफ के 19475 पद और असम राइफल के 3706 पद शामिल है।

इस भर्ती में निवेदन के लिए युवाओं को 100 रुपए का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं और एक्स सर्विसमैन के लिए यह आवेदन निशुल्क है। केवल 18 वर्ष से 23 वर्ष तक के अभ्यार्थी ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है, जिसमें शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। एसएससी द्वारा बताया गया है कि अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जायगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top