Jobs

Good News: बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली क्रेडिट ऑफिसर की 514 वैकेंसी

job
Ad

BankOfIndia : BOIRecruitment2025 : CreditOfficerJob : GovernmentJob : BOIApplyOnline : BankJobs :  नए साल में सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बैंक ऑफ इंडिया की यह भर्ती GBO स्ट्रीम के लिए है। चयन प्रक्रिया में स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। पदों का चयन MMGS-II, MMGS-III और SMG-IV स्केल के लिए किया जाएगा। कुल 540 रिक्तियां उपलब्ध हैं और सैलरी 64,820 से  1,20,940 प्रतिमाह तक होगी।

योग्यता की बात करें तो MMGS-II के लिए ग्रेजुएशन के साथ 3-5 साल का अनुभव, MMGS-III के लिए 5 साल और SMG-IV के लिए 8 साल का अनुभव अनिवार्य है। आयुसीमा स्केल के अनुसार 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन तीन चरणों में पूरा होगा – रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान और डॉक्यूमेंट्स अपलोड। रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर New Registration लिंक पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी, फोटो और दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म जमा करना होगा।

अधिक जानकारी और फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in विजिट कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top