Jobs

उत्तराखंड वालों के लिए खुशखबरी! IBPS क्लर्क भर्ती में निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

Ad

IBPSClerk2026 | BankJobs | GovernmentJobs : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने वर्ष 2026 के लिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA/Clerk) के 11,403 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र स्नातक उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी…जबकि मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।

महत्वपूर्ण तिथियां

संक्षिप्त सूचना जारी: 27 जुलाई 2026

विस्तृत अधिसूचना जारी: 1 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

प्रारंभिक परीक्षा: 10 और 11 अक्टूबर 2026

मुख्य परीक्षा: 27 दिसंबर 2026

संभावित आवंटन: मार्च 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। नियमों के अनुसार नेपाल, भूटान और अन्य पात्र श्रेणी के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री।

संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान।

कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान या कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र, डिग्री, डिप्लोमा अथवा स्कूल/कॉलेज स्तर पर कंप्यूटर विषय का अध्ययन।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

इस भर्ती में कई राज्यों में बड़ी संख्या में पद उपलब्ध हैं। प्रमुख रिक्तियां इस प्रकार हैं…..

उत्तर प्रदेश – 1731

कर्नाटक – 1414

महाराष्ट्र – 1051

पश्चिम बंगाल – 946

गुजरात – 698

तमिलनाडु – 675

मध्य प्रदेश – 570

बिहार – 491

पंजाब – 481

दिल्ली – 415

राजस्थान – 392

असम – 349

ओडिशा – 337

छत्तीसगढ़ – 265

हरियाणा – 196

तेलंगाना – 191

आंध्र प्रदेश – 186

झारखंड – 182

उत्तराखंड – 145 पद

इसके अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रिक्तियां घोषित की गई हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 850

एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM) और डीईएसएम: 175

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration के माध्यम से नया पंजीकरण करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top