Jobs

पैरामेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशखबरी! CISF में निकली भर्ती

Ad

CISF Recruitment 2026 | ASI Paramedical Vacancy | Government Job | Pharmacist Vacancy | Lab Technician Jobs | X Ray Technician | CISF Bharti | Sarkari Naukri | Job Alert | Recruitment News : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन के कुल 24 पदों को भरा जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती में ASI फार्मासिस्ट के 20 पद, ASI एक्स-रे टेक्नीशियन का 1 पद और ASI लैब टेक्नीशियन के 3 पद शामिल हैं। विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो फार्मासिस्ट पद के लिए 12वीं के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट होना जरूरी है। एक्स-रे टेक्नीशियन पद के लिए रेडियोग्राफी में दो वर्षीय डिप्लोमा और लैब टेक्नीशियन पद के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, व्यावसायिक योग्यता परीक्षण और मेडिकल जांच शामिल होगी। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-5 में 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है…जबकि एससी, एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर CISF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top