Dehradun News

प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती

Teacher
Ad

Uttarakhand | TeacherRecruitment |GovernmentSchools : उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के विद्यालयों में रिक्त पड़े सहायक अध्यापक पदों का आकलन कर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

जानकारी के अनुसार पूर्व में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के हजारों पदों पर नियुक्तियां की गई थीं…लेकिन विभिन्न कारणों से कुछ पद खाली रह गए। इसके अलावा समय-समय पर शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से भी कई विद्यालयों में पद रिक्त हो गए हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानकों के अनुसार शिक्षकों की आवश्यकता का आंकलन किया जाए और जहां पद खाली हैं वहां भर्ती की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और सभी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध रहें…यह विभाग की प्राथमिकता है।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में किसी भी विद्यालय को शिक्षकों की कमी या अनुपस्थिति के कारण बंद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई विद्यालय बंद पाया जाता है या वहां शिक्षण कार्य प्रभावित मिलता है…तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि सभी विद्यालयों में सुचारु रूप से शिक्षण कार्य संचालित हो और छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top