Haridwar News

GOOD NEWS: हरिद्वार से तमिलनाडु के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

HaridwarToCoimbatore
Ad

Uttarakhand : SpecialTrain : HaridwarToCoimbatore : RailwayUpdate : उत्तराखंड के हरिद्वार और तमिलनाडु के कोयंबटूर के बीच रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेन संचालित करने जा रहा है। इस ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने कहा कि 06043-44 कोयंबटूर-हरिद्वार-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन 24 और 30 दिसंबर को एक-एक फेरा चलेगी।

कोयंबटूर से हरिद्वार: ट्रेन 24 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12:05 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

हरिद्वार से कोयंबटूर: ट्रेन 30 दिसंबर को रात 10:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

ट्रेन इन स्टेशनों से गुजरेगी: पालक्काड, षोरणूर, कोझिकोड, कन्नूर, मंगलौर, उडुपी, कुंडापुरा, बायंटूर, कारवार, मडगांव, थिविम, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, उधना, बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुरा, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद और रुड़की।

यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन सुविधाजनक विकल्प साबित होगी, खासकर त्योहारों और छुट्टियों के समय।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top