Viral

GOOGLE सीईओ सुंदर पिचाई से मस्ती करना पाकिस्तानी फैन को पड़ा महंगा, जवाब आपको भी हंसा देगा

Ad

नई दिल्ली: टी 20 विश्व कप 2022 की शुरुआत भारत ने दमदार तरह से की है। पहला मैच, सामने पाकिस्तान, 31 रन पर चार विकेट गिरे, मगर फिर भी भारत ने मैच जीत लिया। रोमांचक मुकाबले को टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट से अपने नाम किया। विराट कोहली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ परियों में से एक पैर खेल कर भारत को मैच जिताया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच एक बड़ा दिलचस्प मामला ट्विटर पर भी देखा गया। दरअसल गूगल से सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्विटर पर सभी को दिवाली की शुभकामनाओं के साथ मैच की याद दिलाई। उन्होंने लिखा कि, अंतिम तीन ओवर को आज फिर से देखकर वह दिवाली मना रहे हैं। सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, “मैंने आज फिर आखिरी तीन ओवर देखकर जश्न मनाया, क्या मैच था।”

अब ट्विटर पर एक पाकिस्तानी फैन ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर डाली। पाकिस्तानी समर्थक ने लिखा, ” आपको शुरुआती तीन ओवर देखने चाहिए।” मगर यह पैंतरा फैन पर उल्टा पड़ गया और सुंदर पिचाई ने उसकी ही बोलती बंद कर दी। पिचाई ने लिखा, “वह भी देखा। भुवी और अर्शदीप ने क्या स्पेल डाला था।” लोग अब इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top