Jobs

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्तियां

Ad

Indian postal department vacancy:- लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा खुशखबरी दी गई है। अपने जारी किए गए नोटिफिकेशन में भारतीय डाक विभाग, संचार मंत्रालय द्वारा इंडिया पोस्ट भर्ती-2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए, डाक विभाग के रिक्त पदों पर 1800 से ज्यादा भर्तियां की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों पर निकली भर्ती

इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती-2023 के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टीटास्किंग पदों पर कुल 1899 खाली पद भरे जाएंगे। इस भर्ती अभियान में पोस्टल असिस्टेंट के 598 पद, शॉर्टिंग असिस्टेंट के 143 पद, पोस्टमैन के 585 पद, मेल गार्ड के 03 पद और मल्टीटास्किंग के 570 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

विभिन्न पदों पर उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन किया जा सकता है, जिसकी प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 09 दिसंबर रखी गई है। इसके बाद 10 से 14 दिसंबर तक अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन करेक्शन का मौका दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए डीओपीएस स्पोर्ट्स भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.cept.gov पर विजिट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top