Jobs

जरूरी सूचना, रेलवे ने हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती

Ad

Indian Railway Recruitment: Government Jobs Update:

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय रेलवे में या सरकार नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर बहुत काम की है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने 1 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के माध्यम से मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की आयु और शैक्षिक योग्यता

12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार ही अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता तय की गई है। साथ ही शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवार का बीएड/ डीएलएड/ टीईटी पास होना जरूरी है। वहीं अगर उम्र की बात करें तो यह भी पदों के हिसाब से तय की गई है। इसमें 18 साल से लेकर 48 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि और शुल्क

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को वर्ग शुल्क भी जमा करना आवश्यक है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए तो एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। बिना शुल्क जमा किए आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन 7 जनवरी से शुरू हो चुके हैं जो 6 फरवरी तक चलेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक): 187 पद

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक): 338 पद

वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एर्गोनॉमिक्स और प्रशिक्षण): 03 पद

मुख्य विधि सहायक: 54 पद

सरकारी वकील: 20 पद

शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई) – अंग्रेजी माध्यम: 18 पद

वैज्ञानिक सहायक/ प्रशिक्षण: 02 पद

जूनियर अनुवादक हिंदी: 130 पद

वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक: 03 पद

कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक: 59 पद

लाइब्रेरियन: 10 पद

संगीत शिक्षक (महिला): 03 पद

प्राथमिक रेलवे शिक्षक: 188 पद

सहायक अध्यापक (महिला जूनियर विद्यालय): 02 पद

प्रयोगशाला सहायक/ विद्यालय: 07 पद

प्रयोगशाला सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ एवं धातुकर्म विशेषज्ञ): 12 पद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top