Uttarakhand News

उत्तराखंड: दफ्तर बंद करने के सभी आदेश कैंसल,कल से सरकारी ऑफिस खुलेंगे

Ad

देहरादून: बुधवार को शासन से आदेश जारी हुआ था कि 1 मई तक शासकीय कार्यलय बंद रहेंगे। इस फैसले को कुछ ही घंटे बाद बदल दिया गया है। 1 मई तक सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश को निरस्त कर नया आदेश जारी हो गया है। प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में समूह क, ख, ग , घ कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में नया आदेश जारी किया गया है। 29 अप्रैल से सरकारी ऑफिस खुलेंगे। ऑफिसों में समूह क और ख कार्मिकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी तथा समूह ग और घ के कार्मिकों की उपस्थिति को 50% तक रोटेशन के आधार पर सीमित रखा गया है। ऐसी महिला कार्मिक जो गर्भावस्था में हो अथवा जिनके संतान 10 वर्ष से कम उम्र की हो वह 55 वर्ष से अधिक आयु तक गंभीर बीमार कार्मिकों को Work from home की छूट दी गई है। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही इनको कार्यालय बुलाया जाएगा। राजकीय शासकीय कार्यालयों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों को भी छूट मिली है। वह घर से काम करेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें ऑफिस बुलाया जाएगा। यह भी आदेश दिए गए हैं कि बैठकों को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad
To Top