Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शिकायत मिलने के बाद बर्खास्त की गई सस्ता गल्ला दुकान

हल्द्वानी में शिकायत मिलने के बाद बर्खास्त की गई सस्ता गल्ला दुकान

हल्द्वानी: नगर में पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक सस्ता गल्ला दुकान को बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि सस्ता गल्ला दुकान संचालक के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि ये दुकान पहले भी तीन बार सस्पेंड किया जा चुका है।

पूर्ति विभाग बीते कुछ समय से खासा एक्टिव चल रहा है। मैदानी क्षेत्र जैसे रुद्रपुर या हल्द्वानी हों या फिर पहाड़ी क्षेत्र। विभाग किसी भी तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहा है। लगातार गलत काम करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है।

हल्द्वानी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी वैलेजली लॉज की एक दुकान को बर्खास्त किया है। बता दें कि उक्त दुकान के खिलाफ बीते लंबे समय से भारी अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

एआरओ गिरीश जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैलेजली लॉज स्थित एक सस्ता गल्ला दुकान को सस्पेंड किया गया है। दुकान संचालक सचिन जोशी के खिलाफ कई लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार सस्ता गल्ला दुकान संचालक के खिलाफ दुकान को समय से नहीं खोलने की मुख्य शिकायत थी। इसके अलावा ये भी शिकायतें थी कि वे कई कार्डधारकों को राशन का वितरण भी नहीं करते हैं।

गौरतलब है कि सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन को जनता तक पहुंचाने के लिए सस्ता गल्ला दुकान और इनके संचालकों की भूमिका बहुत अहम होती है। कर्म निष्ठा में जरा सी चूक सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हानि पहुंचाती है।

गरीब परिवारों को अनियमितताओं सो होने वाली परेशानी के चलते ही पूर्ति विभाग लगातार मुस्तैदी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी की उक्त दुकान को बर्खास्त किया गया है। एआरओ ने बताया कि ये दुकान पहले भी तीन बार सस्पेंड हो चुकी है।

To Top