Udham Singh Nagar News

फिर चर्चा में उत्तराखंड के सरकारी स्कूल, टीचर ने डस्टर मार कर छात्रा का सिर फोड़ा

Ad

गदरपुर: प्रदेश के शिक्षकों की शिकायत अब लगातार सामने आने लगी हैं। पहाड़ों से कई मामले सामने आए हैं। इस बार मैदानी क्षेत्र के सरकारी टीचर की हरकत ने हर किसी को आक्रोशित किया है। जनपद ऊधमसिंह नगर में एक शिक्षक ने डस्टर मारकर छात्रा का सिर फोड़ दिया। हाल ही में इसी स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र को लात मारकर कक्षा से बाहर निकाल दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

गदरपुर ब्लॉक में स्थित जयनगर राजकीय इंटर कॉलेज से बीते दिनों एक छात्र द्वारा प्रधानाचार्य पर लात मार क्लास से बाहर निकालने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की शिकायत पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य तक पहुंची थी। बाद में सीईओ ने गदरपुर खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच सौंपते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी।

एक मामला अभी ठंडा हुआ नहीं था कि अब उसी स्कूल से दूसरा मामला सामने आ गया। शनिवार को पढ़ाई के दौरान कक्षा 12वीं की छात्रा के सिर पर एक शिक्षक ने डस्टर मार दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। बताया गया है कि छात्रा की आंख बाल-बाल बची। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद गुस्साए अभिभावकों ने ऐसे शिक्षकों के स्थानांतरण करने एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने जानकारी दी और बताया कि दोनों मामलों की जांच कराई जाएगी। बच्चों के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में मामला सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top