Uttarakhand News

पिथौरागढ़ निवासी नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर होगी

Ad

Pithoragah News: Uttarakhand: CM Dhami: वर्ष 2014 में काठगोदाम क्षेत्र में पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय बच्ची नन्हीं परी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा एक बार फिर खटखटाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने और मजबूत पैरवी के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट से दोषी को सजा मिल चुकी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से वह बरी हो गया। ऐसे में न्याय विभाग को निर्देशित किया गया है कि पुनर्विचार याचिका दायर कर सख्त कानूनी लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

धामी ने कहा कि सरकार इस प्रकरण में अच्छी से अच्छी लीगल टीम लगाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देवभूमि की गरिमा पर चोट करने वालों को सख्त सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। न्याय की इस लड़ाई में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अपराधियों की पहचान और रोकथाम के लिए लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top