National News

काले धन पर सरकार सख्त , अब तक 1833 करोड़ की सम्पतियाँ जब्त

Ad

नई दिल्ली:| केंद्र में आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालेधन और बेनामी संपत्ति को लेकर लगातर आक्रामक रूप में है | इसी कड़ी में अभी तक आयकर विभाग ने बेनामी सम्पतियों के खिलाफ कारवाही कर 1833 करोड़ की सम्पतियाँ जब्त की हैं । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्र ने कहा कि आयकर विभाग बेनामी सम्पतियों के खिलाफ अपनी मुहीम आगे भी जारी रखेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूँ की बेनामी सम्पतियों के खिलाफ यह जांच ऐसे ही जारी रहेगी और किसी को बक्शा नहीं जायेगा “| इस तरह की अन्य सम्पतियों की भी जाँच की जाएगी । अक्टूबर तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक , 1833 करोड़ रुपये की 541 संपत्तियां जब्त की गईं।

इस तरह के सबसे अधिक 136 मामले अहमदाबाद में प्रकाश में आए। इसके बाद भोपाल का नंबर आता है जहाँ 93 मामले सामने आए , कर्नाटक और गोवा में 76-76 मामले, चेन्नई में 72 मामले, जयपुर में 62 मामले, मुंबई में 61 मामले और दिल्ली में 55 मामले सामने आए हैं | कुछ दिन पहले हिमाचल में हुई रैली में भी प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को उठाया था |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top