National News

अरे ये क्या हो गया,शादी के तीसरे दिन दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप

Ad

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हड़कंप मचा दिया। जहां शादी के तीसरे दिन दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद दूल्हा सहित शादी में शामिल 32 लोगों को तुरंत होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। दुल्हन रेड जोन भोपाल से शादी कर ग्रीन जोन रायसेन के मंडीदीप गयी थी। इसलिए रायसेन में भी हड़कंप मच गया है। क्वारंटाइन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वो और कितने लोगों के संपर्क में आए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना राजधानी भोपाल के जाट खेड़ी की है। यहां रहने वाली युवती की सोमवार को शादी हुई थी। बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी। युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था। और दवा लेने के बाद उसका बुखार उतर गया था। परिवार ने एहतियात बरतते हुए शनिवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा। सोमवार को युवती की शादी हो गयी। उसके तीसरे दिन बुधवार को युवती की रिपोर्ट आयी जो कोरोना पॉजिटिव निकली।

मामले का पता चलने के बाद दूल्हा समेत दुल्हन के संपर्क में आने वाले मायके और ससुराल दोनों पक्षों के 32 लोगों को तुरंत होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। शादी कराने वाले पंडितजी को भी अब क्वारंटाइन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top