
Dehradun T20 League | Uttarakhand Cricket | IPL Players : देहरादून में पहली बार आयोजित होने जा रही देहरादून टी20 लीग 2026 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 9 सितंबर 2026 तक अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में किया जाएगा। लीग में IPL, भारत अंडर-19, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और बोर्ड ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ियों के साथ उत्तराखंड के उभरते क्रिकेटरों को भी खेलने का मौका मिलेगा।
लीग की प्री-साइनिंग प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही टीमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर IPL में अपनी पहचान बना चुके आकाश मधवाल और भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी के मसूरी थंडर से जुड़ने के बाद प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया है।
मसूरी थंडर में IPL अनुभव के साथ युवा प्रतिभा
मसूरी थंडर की प्री-साइनिंग सूची को काफी मजबूत माना जा रहा है। टीम में IPL खिलाड़ी आकाश मधवाल और भारत अंडर-19 के लक्ष्य रायचंदानी को जगह मिली है। इनके अलावा उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी स्तर के नीरज राठौर और आर्यन गर्ग तथा बोर्ड ट्रॉफी स्तर के पूर्वांश ध्रुव भी टीम का हिस्सा हैं।
मसूरी थंडर की प्री-साइनिंग सूची में शामिल खिलाड़ी:
- आकाश मधवाल — IPL
- लक्ष्य रायचंदानी — भारत अंडर-19
- नीरज राठौर — रणजी ट्रॉफी
- आर्यन गर्ग — रणजी ट्रॉफी
- पूर्वांश ध्रुव — बोर्ड ट्रॉफी
टीम में अनुभवी क्रिकेट के साथ युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल रहा है। ऐसे में मसूरी थंडर से लीग में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
ऋषिकेश ड्रैगन्स में भी नजर आएगा घरेलू क्रिकेट का अनुभव
ऋषिकेश ड्रैगन्स ने भी प्री-साइनिंग में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में IPL खिलाड़ी युवराज चौधरी के साथ उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी से जुड़े सौरभ रावत, रविंदर नेगी और आरव महाजन को जगह दी गई है।
ऋषिकेश ड्रैगन्स की प्री-साइनिंग सूची:
- युवराज चौधरी — IPL
- सौरभ रावत — रणजी ट्रॉफी
- रविंदर नेगी — रणजी ट्रॉफी
- आरव महाजन — रणजी ट्रॉफी
इन खिलाड़ियों के आने से टीम में घरेलू क्रिकेट का अनुभव और युवा जोश दोनों दिखाई दे रहे हैं।
विकासनगर धमाका में दलीप और रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी
विकासनगर धमाका टीम में भी घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टीम में उत्तराखंड रणजी टीम के कप्तान और दलीप ट्रॉफी स्तर पर खेल चुके कुणाल चंदेला प्रमुख नाम हैं। उनके अलावा शाश्वत डंगवाल, विशाल कश्यप, रोहित दानू और अनकैप्ड खिलाड़ी विनय असवाल को भी प्री-साइनिंग में शामिल किया गया है।
विकासनगर धमाका की प्री-साइनिंग सूची:
- कुणाल चंदेला — दलीप ट्रॉफी, सेंट्रल जोन
- शाश्वत डंगवाल — रणजी ट्रॉफी
- विशाल कश्यप — बोर्ड ट्रॉफी
- रोहित दानू — बोर्ड ट्रॉफी
- विनय असवाल — अनकैप्ड
हर्बर्टपुर नाइट राइडर्स में IPL का अनुभव
हर्बर्टपुर नाइट राइडर्स की टीम में भी IPL और घरेलू क्रिकेट का अनुभव देखने को मिलेगा। टीम ने IPL खिलाड़ी जगदीश सुचित के अलावा रणजी और बोर्ड ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ियों को प्री-साइन किया है।
प्री-साइनिंग सूची:
- जगदीश सुचित — IPL
- देवेंद्र बोरा — रणजी ट्रॉफी
- अशर खान — बोर्ड ट्रॉफी
- संगम बाजपेई — बोर्ड ट्रॉफी
- आयुष देशवाल — बोर्ड ट्रॉफी
सेलाकुई स्ट्राइकर्स में रणजी खिलाड़ियों की मौजूदगी
सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने रणजी ट्रॉफी स्तर के कई खिलाड़ियों को अपनी प्री-साइनिंग सूची में शामिल किया है। टीम में निश्चल डेगा, विजय शर्मा, आर्यन शर्मा और पीयूष जोशी के साथ अनकैप्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ गुप्ता भी शामिल हैं।
सेलाकुई स्ट्राइकर्स की सूची:
- निश्चल डेगा — रणजी ट्रॉफी
- विजय शर्मा — रणजी ट्रॉफी
- आर्यन शर्मा — रणजी ट्रॉफी
- पीयूष जोशी — रणजी ट्रॉफी
- सिद्धार्थ गुप्ता — अनकैप्ड
डोईवाला किंग्स में घरेलू क्रिकेटरों का मिश्रण
डोईवाला किंग्स की टीम में भी घरेलू क्रिकेट का अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण देखने को मिलेगा। टीम में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अवनीश सुधा के साथ बोर्ड ट्रॉफी स्तर के आयुष्मान गुलाटी और अनकैप्ड खिलाड़ी दिव्यांश यादव, टीएनआर मोहित और सार्थ रावत को शामिल किया गया है।
इस टीम की प्री-साइनिंग में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ स्थानीय और उभरते क्रिकेटरों को जगह मिलने से युवा प्रतिभाओं के लिए भी बड़ा मंच तैयार होता दिखाई दे रहा है।
उत्तराखंड क्रिकेट के लिए अहम मंच बनने की उम्मीद
देहरादून टी20 लीग को लेकर क्रिकेट जगत में भी सकारात्मक माहौल है। पूर्व BCCI उपाध्यक्ष और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने लीग की पहल की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में क्रिकेट के विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी घरेलू क्रिकेटरों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ऐसे मंच खिलाड़ियों को आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद कर सकते हैं।
आयोजकों ने बताया लीग का उद्देश्य
देहरादून टी20 लीग के आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड में एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट मंच तैयार करना है। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को भी अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
लीग के CEO नवनीत मिश्रा ने कहा कि प्री-साइनिंग पूरी प्रतियोगिता के बड़े विजन का हिस्सा है। IPL, भारत अंडर-19, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ियों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आकाश मधवाल और लक्ष्य रायचंदानी जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से केवल मसूरी थंडर ही नहीं….बल्कि पूरी लीग को नई ऊर्जा मिलेगी। उनका कहना है कि 2 से 9 सितंबर तक देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक प्रतियोगिता देखने को मिलेगी।
2 से 9 सितंबर तक होगी क्रिकेट की टक्कर
देहरादून टी20 लीग 2026 का आयोजन 2 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी, देहरादून में होगा। लीग में IPL खिलाड़ियों के साथ भारत अंडर-19, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और बोर्ड ट्रॉफी स्तर के क्रिकेटर हिस्सा लेते नजर आएंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ियों को भी इस प्रतियोगिता के जरिए बड़ा मंच मिलेगा। प्री-साइनिंग में सामने आए खिलाड़ियों के नामों को देखते हुए लीग में स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने की उम्मीद है।






