Uttarakhand News

खुशखबरी, उत्तराखंड से अब इंटरनेशनल हवाई सेवा भी होगी शुरू

देहरादून से जयपुर के लिए शुरू होगी डायरेक्ट हवाई सेवा, जारी हुआ शेड्यूल
Ad

देहरादून: राज्य सरकार ने बीते कुछ वक्त में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। एक जिले से दूसरे जिले और खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड से इंटरेनशनल हवाई सेवा भी शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, बहुत जल्द उत्तराखंड से नेपाल के लिए हवाई सेवा शुरू हो सकती है। इस बारे में खुद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पुष्टि की है। बता दें कि राज्य सरकार, नेपाल और बुद्धा एयरलाइंस के बीच वार्ता हो रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द यात्री नेपाल से फ्लाईट के जरिए आ-जा सकेंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड और नेपाल के बीच हवाई सेवा शुरू होगी।

पर्यटन मंत्री महाराज ने यह भी कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा के संबंध में नेपाल पर्यटन परिषद के निदेशक शोध, योजना और निगरानी मणि आर. लिमिछाने से बात हो गई है। उनका भी सहयोग है। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सहमति जताई है। हवाई सेवा से दोनों जगह के लोगों को लाभ होगा। बता दें कि इस बार उत्तराखंड से श्रीराम बारात शुरू होकर नेपाल के जनकपुरी तक जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top