Nainital-Haldwani News

चमोली से हल्द्वानी जानी थी बारात लेकिन दूल्हे वाले भूल गए डेट… लड़की ने भी तोड़ दी शादी

बाल विवाह: उत्तराखंड में सारी हदें पार, 40 साल के व्यक्ति से हुई 13 साल की बच्ची की शादी, मचा हड़कंप

नैनीताल: मौजूदा वक्त में एक तरफ समानता की बात होती है। दूसरी तरफ दहेज के मामले भी सामने आते रहते हैं। अब पहले के मुकाबले युवतियां विरोध करने लगी है और कई मौकों पर उन्होंने शादी से भी इंकार कर दिया है।

पिछले दिनों हल्द्वानी के बनभूलपुरा से एक मामला सामने आया था। जहां लड़की पक्ष शादी की तैयारी कर चुका था और दुल्हन दूल्हे के इंतजार में बैठी थी। काफी इंतजार के बाद जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन के परिजनों ने लड़के वालों को फोन किया और जो जवाब आया उसने सभी के होश उड़ा दिए। लड़के वालों ने कहा कि उन्हें शादी की डेट याद नहीं रही। अब वो बारात 10 मार्च को लाएंगे। पहले तय हुआ था कि शादी 1 मार्च को होगी। वहीं उन्होंने शादी से पहले एक कार की भी डिमांड कर दी। दुल्हन पक्ष पहले ही काफी खर्चा कर चुका था।

उन्होंने शादी समरोह की पूरी व्यवस्था के लिए करीब 4 लाख रुपये खर्च चुके थे। दुल्हे पक्ष ने अंतिम वक्त में कार की डिमांड रख दी जिससे दूल्हन के परिजन काफी परेशान हो गए। लडके वालों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन मामला नहीं सुलझा तो पीडित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा।

पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी समीर पुत्र नसीर अहमद निवासी देवराड़ा थराली, चमोली के साथ एक मार्च को होनी थी। रिश्ता पक्का होने के बाद अगस्त 2022 में सगाई हुई थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और बहन की शादी में करीब 4 लाख रुपए भी खर्च हो गए। बुधवार 1 मार्च को बारात आनी थी, लेकिन लड़के वाले कहने लगे कि वो शादी की डेट भूल गए। अब 10 मार्च को बारात लाएंगे, लेकिन शादी के दिन कार भी देनी पड़ेगी। बारात में भी सौ की जगह डेढ़ सौ लोग शामिल होंगे। अब नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब आरोपी दूल्हे और उसके पिता समेत 5 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है।

To Top