Viral

पंडित जी के मना करने पर भी नहीं माना दूल्हा, मंडप का वीडियो इंटरनेट पर VIRAL

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो वायरल होने का सिलसिला अब नया नहीं रह गया। मगर फिर भी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, कि आप उन्हें शेयर करने से रोक ही नहीं सकते। शादियों में मजाक मस्ती चलती रहती है। इसी तरह के कई वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। मगर इस बार इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ अलग है। पंडित जी के बार बार मना करने पर दूल्हे की एक हरकत हर तरफ चर्चा का केंद्र बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शादी के मंडप का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान पंडितजी के अलावा दुल्हन और रिश्तेदार-मेहमान भी दूल्हे की एक हरत से हैरान रह जाते हैं। दूल्हा पंडित जी की बात नहीं माने बिना कुछ ऐसा करता है जो दुल्हन ने भी नहीं सोचा होगा। बता दें कि सात फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन रीति रिवाजों के अनुसार दूल्हे के पैर छूती है।

इसके बाद दूल्हा भी बराबरी के लिए दुल्हन के पैर छूना चाहता है। मगर पंडित जी ऐसा करने से मना कर देते हैं। इसके बावजूद दूल्हा नीचे झुककर अपनी दुल्हन के पैर छू लेता है। इसके बाद पंडित जी कहते हैं कि ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दूल्हे की जमकर तारीफ हो रही हैं और लोग कह रहे हैं कि दुल्हन को बराबरी का दर्जा देकर उसने मिसाल पेश की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top