Nainital-Haldwani News

भीमताल: शादी में हर्ष फायरिंग में दूल्हे को ही लग गई गोली, गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर

Ad

भीमताल: खुशियों के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट जाना सबसे ज्यादा दुखद होता है। भीमताल धारी ओखलकांडा के नालसन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर शादी समारोह में दूल्हा ही हर्ष फायरिंग का शिकार हो गया। दूल्हे को गोली लगी तो पूरी बारात में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ओखलकांडा ब्लॉक के नालसन गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहा था। इस दौरान उसने गोली चलाई तो वह जाकर दूल्हे के ही लग गई। दूल्हे की पीठ में गोली लगी तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी लाया गया।

दूल्हे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। एसडीएम धारी ने जानकारी दी और बताया उनके संज्ञान में यह मामला आया है। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी तरह की तहरीर पुलिस व राजस्व निरीक्षक को नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top