Jobs

उत्तराखंड: समूह ग में भर्ती आई, 42 साल तक के लोग कर सकते हैं अप्लाई

Ad

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के मेडिकल कॉलजों हेतु समूह ग के अंतर्गत मेडिकल सोशल वर्कर के रिक्त 38 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर दिया है। आवेदन 29 सितंबर से शुरू हो जाएंगे और 28 अक्टूबर तक चलेंगे।

आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाना होगा। यह फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा। परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 300 रूपए परीक्षा शुल्क देना होगा।

वहीं अन्य सभी वर्गों के लिए 150 रूपए परीक्षा फीस निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के लिए 21 से 42 वर्ष तक के लोग अप्लाई कर सकते हैं।

अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन से सम्बन्धित विवरण बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर देख सकते हैं.।अगर आप भी सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो बिना देरी किए परीक्षा की तैयारियां करना शुरू कर दीजिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top