Uttarakhand News

ध्यान दें… उत्तराखंड के गांवों को कोरोना से बचाने के लिए प्रवासियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Ad

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खासकर शहरों में संक्रमण की गति काफी तेज है। इसे देखते हुए गांवों को संक्रमण से बचाने की अति आवश्यकता है। इसी ओर शासन-प्रशासन ध्यान दे रहा है। अब शासन की ओर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गाइडलाइन के अनुसार जो भी लोग बाहर से अपने गांव को लौट रहे हैं उन्हें सभी नियमों की पालना करनी होगी। अब प्रवासियों का स्वास्थ्य संकलन जनपद स्तर पर ना होकर ग्राम सभा क्षेत्र के स्तर पर होगा। जनपद प्रशासन गांव में बाहर से आने वाले समस्त प्रवासियों की सूचना तथा उनके स्वास्थ्य का संकलन कर ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएगा। ग्राम प्रधान को यह सुनिश्चित करना होगा कि बाहर से आए लोगों पर निगरानी रखी जा सके। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित आता है तो उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करा कर उनको क्वारेंटाइन किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top