Uttarakhand News

उत्तराखंड का सीएम कौन… भाजपा गुजरात मॉर्डल को फ्लोर पर उतार सकती है !

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा… इसका फैसला जल्द पता चल जाएगा। देहरादून में भाजपा की विधायक मंडल की बैठक होने वाली है और वहां पर नेता चुना जाएगा, जो उत्तराखंड का नया मुख्या होगा। उत्तराखंड में सीएम की रेस में कई नाम सामने आए हैं और हम उस पर बात नहीं करेंगे। इसकी वजह है कि रोजाना नए नाम सामने आ रहे हैं। ये तो वही बात हो गई विराट कोहली कितने रन बनाएंगे और कोई एक से 100 रन बोल दे तो और वह 70 रन बना दें… तो सामने वाला बोलेगा कि देखा मैने क्या कहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले एंटी इनकमबेंसी थी और इससे भाजपा ने भी इंकार नहीं किया था। लेकिन भाजपा एंटी इनकमबेंसी की लहर को मोदी लहर में बदलने में कामयाब हुई है और सोशल मीडिया पर अधिकतर समर्थक इसका श्रेय कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दे रहे हैं, हालांकि धामी खटीमा सीट को फतेह करने में कामयाब नहीं हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में इन दिनों गुजरात मॉडल की बात हो रही है। इस मॉडल ने भाजपा को कामयाबी दी हुई है। इसके तहत भाजपा बदलाव की तरफ देखती है जो लंबे वक्त तक नतीजे दे। इसी के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई सीटिंग विधायकों के टिकट कट गए थे। अब भाजपा ने दोनों ही राज्यों में सरकार बनाई है तो अब पांच साल तक कौन सरकार की हवा को जनता के बीच में रखेगा… इस पर मंथन चल रहा है। उत्तराखंड में भाजपा महिलाओं और युवाओं पर दाव खेल सकती है। सीएम धामी के चयन के वक्त भी युवा कार्ड भाजपा ने खेला था और अब आने वाले पांच साल व 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व इसी प्लान पर निर्भर होता दिख रहा है। उत्तराखंड में सीएम के चयन के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है और कभी भी विधायक मंडल की बैठक बुलाई जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top