Nainital-Haldwani News

काठगोदाम क्षेत्र में गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, मौत के बाद फैली सनसनी

file photo kathgodam
Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। काठगोदाम में एक बार फिर गुलदार ने घास लेने गई महिला पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। मामला काठगोदाम क्षेत्र के भदयूनी गांव का है। 62 वर्षीय धनुली देवी पत्नी स्व प्रेम बल्लभ पशुओं के लिए चारा काटने सुबह जंगल गयी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है और क्षेत्रवासी दहशत में है। पिछले कुछ वक्त में गुलदार के हमले जिले में बढ़े हैं और अधिकतरों में महिलाओं को ही जानवरों ने अपना शिकार बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top