Uttarakhand News

काठगोदाम:घास काटने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Ad

हल्द्वानी: जिले में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर घास काटने जंगल में गई महिला को गुलदार ने अपना शिकार बनाया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जंगल में महिला की चप्पल और दराती मिली है। यह घटना काठगोदाम के ब्युरा खाम क्षेत्र में टंगड़ इलाके की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार सुबह 44 वर्षीय नंदी सनवाल घास काटने के लिए जंगल में गई थी। यहां पर घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और उसे जंगल खींच कर ले गया। महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया। जंगल में ग्रामीणों को महिला की दराती और चप्पल मिली। वहीं कुछ निशान भी उन्हें दिखाई दिए।

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। उन्हें कुछ देर बाद वन विभाग की टीम को नंदी सनवाल का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है और जल्द से जल्द उन्होंने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top