Uttarakhand News

उत्तराखंड के शहरों में बढ़ी गुलदार की आवाजाही, अब दो-तीन और इलाकों में दहशत

File Photo
Ad

देहरादून: वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों में आना एक गहरी चिंता का विषय है। अब यह घटनाएं पहले के मुकाबले काफी पद तक आम हो गई हैं। इस बार देहरादून में गुलदार के आबादी वाले इलाकों में आने से फिर हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने शमशेरगढ़ में एक गुलदार को पकड़ा था। अब वहां दो और गुलदार के दिखने का दावा लोगों ने किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालावाला धनवीर सिंह राणा की मानें तो रविवार को बालावाला की एक कालोनी में देर शाम गुलदार देखा गया। बताया जा रहा है कि बालावाला, नथुआवाला, मियांवाला, तुनवाला, नकरौंदा आदि क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी कई दिनों से बनी हुई है। लोगों में भी दहशत है। रायपुर रेंज अधिकारी राकेश नेगी का कहना है कि गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top