Uttarakhand News

उत्तराखंड:गुरजीत को नासा में मिला 71,590 डॉलर का पैकेज,GIC से की थी पढ़ाई

Ad

हल्द्वानी: अगर किसी चीज को पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाए और मंजिल पाने की पूरी कोशिश की जाए तो अवश्य ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। बता दें उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के सितारगंज के कुंवरपुर सिसैया गांव के किसान सुरजीत सिंह के बेटे डॉक्टर गुरजीत सिंह का नासा में चयन हुआ है। जिसके चलते पूरे जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं गुरजीत के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी अमेरिका का वीजा मिला है। गुरजीत को जेपीएल post-doctoral स्कॉलर से नासा में उनका चयन हुआ है। उन्हें 71590 डॉलर का पैकेज मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में किया हाथ साफ, सीसीटीवी पर कैद हुआ कारनामा

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में कांग्रेस प्रवक्ता का बयान,हरक अपनी ही सरकार को कर रहे हैं ब्लैकमेल

किसान पिता सुरजीत सिंह के बेटे के इस मुकाम पर पहुंचने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। डॉक्टर गुरजीत की माता गुरमीत कौर ग्रहणी है, जो कि बेटे की इस उपलब्धि में बेहद खुश है। जानकारी के अनुसार गुरजीत वर्ष 2003 में जीआईसी सितारगंज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद डॉक्टर गुरजीत ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद आईआईटी खड़कपुर से एमटेक की डिग्री हासिल की जिसके बाद आईआईटी भुवनेश्वर से पीएचडी की।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:मालकिन को बचाने के लिए गुलदार से भीड़ गया कुत्ता, वफादारी को सलाम

यह भी पढ़े:दून-दिल्ली के लिए नई कंपनी देगी हवाई सेवा, नौ नवंबर को भरी जाएगी पहली उड़ान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top