Jobs

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बंपर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Ad

Job News: HAL recruitment 2024: सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने डिप्लोमा तकनीशियन से लेकर ऑपरेटर तक विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर 30 मई 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। वहीं उम्मीदवार 12 जून 2024 तक HAL की ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर इस भर्ती के एप्लिकेशन फॉर्म को भर पाएंगे। ( HAL recruitment 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती के जरिए कुल 182 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। डिप्लोमा टेक्नीशियन (मैकेनिकल) 29 पद, डिप्लोमा टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन) 17 पद, ऑपरेटर (फिटर) 105 पद, ऑपरेटर (इलेक्ट्रीशियन) 26 पद, ऑपरेटर (मशीनिस्ट) 2 पद, ऑपरेटर (वेल्डर) 1 पद, ऑपरेटर (शीट मेटल वर्कर) 2 पदों पर भर्ती निकाली है।

डिप्लोमा टेक्नीशियन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ऑपरेटर के पदों पर संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट करने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के समय उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। ( HAL recruitment Jobs 2024 )

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिरकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो एग्जाम में तीन पार्ट होंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, इंग्लिश और ट्रेड से संबंधित मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top