Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी भाजपा कार्यालय: जहां रणनीति बनती है, वहां दो के बीच हो गई झड़प

Ad

हल्द्वानी: जिस स्थान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रणनीति बनाई जाती है, वहां आज झड़प हो गई। हल्द्वानी में बीजेपी कार्यालय में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बीच झड़प हो गई। मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। ये पूरी घटना पार्टी कार्यालय के बाहर हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि गोविंद टाकुली नाम के व्यक्ति द्वारा उनके साथ अभद्रता की और मैसेज भेजकर पैसे मांगे गए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। वहीं घटना के बाद पुलिस भाजपा कार्यालय पहुंची और गोविंद टाकुली को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि किसी की ओर से कई तहरीर नहीं दी गई। बता दें कि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’ सीएम के बेहद करीबी माने जाते है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top