Uttarakhand News

हल्द्वानी : अभ्युदय संस्था ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

Ad

Haldwani News: Uttarakhand: अभ्युदय” संस्था हल्द्वानी, द्वारा हल्द्वानी मे मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (पटपड़गंज नई दिल्ली) एवं रूरल हेल्थ सोसायटी, के सहयोग विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर अम्बेडकर पार्क दमूवाढ़ूंगा मे आयोजित किया गया,जहाँ क्षेत्र के लोग भारी संख्या मे इस स्वास्थ्य शिविर का हिस्सा बने और अपने रोगों की जांच कराई, इस शिविर मे बुजुर्ग के साथ युवा भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग दिखे और आयोजित कार्यक्रम का पूरा लाभ लिया

ADVERTISEMENTS Ad

अभ्युदय” संस्था हल्द्वानी, के संरक्षक भुवन जोशी ने बताया की दमूवाढ़ूंगा क्षेत्र काफ़ी बड़ा क्षेत्र है, और यहाँ माध्यम,व अन्य वर्ग के लोग निवास करते है, विदित है अभ्युदय” संस्था हल्द्वानी मे लगातार जनहित के कार्यक्रम को संचालित करती रहती है लगातार क्षेत्र के लोगो के आग्रह और संस्था के निर्णय के बाद आज अम्बेडकर पार्क दमुवाढ़ूंगा मे इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमे नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आँखों की जाँच एवं आपरेशन,मस्तिष्क एवं रीड़ हड्‌डी रोग विशेषज्ञ (न्यूरो),दंत रोग विशेषज्ञ,हड्‌डी रोग विशेषज्ञ (ऑयों) के सभी अनुभवी डॉक्टर द्वारा ओपीडी कर आये मरीजों को उपलब्ध जांचें निःशुल्क और ब्लड प्रेशर • सुगर • इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम थाइराईड • कोलेस्ट्रॉल .बोन डेन्सिटी टेस्ट • यूरिक एसिड एवं कैल्शियम की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया, उक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 400सौ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। इस अवसर पर अरुण कुमार,भुवन तिवारी,पनराम,गोपाल भट्ट,भुवनभट्ट,संजय दुम्का,मुन्नी विष्ट,अध्यक्ष विनोद तिवारी,संरक्षक भुवन जोशी आदि मजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top