Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अब मॉल, कॉम्प्लेक्स की मनमानी नहीं चलेगी…शर्तें नहीं मानीं तो होगा एक्शन

Ad

हल्द्वानी: शहर में पार्किंग की समस्या ने आमजन क्या पुलिस तक की नाक में दम कर दिया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्लान तो बनाया जा रहा है। मगर यह प्लान नाकाफी साबित हो रहा है। अब जिला विकास प्राधिकरण जाम की समस्या के मद्देनजर बेहद सख्त हो गया है। अब तय हुआ है कि शहर में बड़े शोरूम और कंपलेक्स में पार्किंग ना होने पर एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला विकास प्राधिकरण ने ऐसे व्यवसायिक भवनों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया कि शहर में ऐसे कई बड़े कॉम्प्लेक्स हैं, जिन्होंने नक्शे में तो पार्किंग दिखाई है लेकिन धरातल पर पार्किंग की जगह दुकान बना दी है।

ऐसे सभी कॉम्प्लेक्स को चिन्हित कर नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी व्यवसायिक निर्माण कर रहे लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकान न बनाएं और लोगों को पार्किंग की सुविधा दें। क्योंकि शहर में लगातार पार्किंग और जाम की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने साफ किया कि अब भी अगर कॉम्प्लेक्स में पार्किंग नहीं बनाई तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top