Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शारदा मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का एक्शन

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित शारदा मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया। ये दुकानें होटल के पुराने ढांचे को तोड़कर बिना अनुमति के बनाई जा रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्रवाई का नेतृत्व एडीएम शैलेन्द्र नेगी और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने किया, जिनके साथ नगर विकास प्राधिकरण और पुलिस बल की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद रही। पूरी कार्रवाई सवेरे से शुरू होकर दोपहर तक चली, जिससे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने निर्माण की शिकायत कुछ दिन पहले प्राधिकरण से की थी। जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य न तो मानचित्र स्वीकृत था और न ही कानूनी नियमों का पालन किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिस पर प्राधिकरण ने पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तो मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की गई।

ध्वस्तीकरण के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। अफरा-तफरी के बीच कई दुकानदारों को अपना सामान हटाने तक का समय नहीं मिल पाया।

प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top