Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी आवास विकास स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी, खामियां मिलने पर कटा चालान

File Photo
Ad

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर से स्पा सेंटर पर छापेमारी का सिलसिला शुरू हो गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक सपा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। नैनीताल रोड स्थित उक्त स्पा सेंटर में अनियमितताएं मिली हैं। जिसे ठीक करने की चेतावनी छापेमारी करने वाली टीम द्वारा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नैनीताल रोड पर आवास विकास में स्थित स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा छापेमारी की गई। स्पा सेंटर संचालकों पर चालान की कार्रवाई भी की गई है। वहीं एक स्पा सेंटर को चेतावनी दी गई है कि वह अपने जरूरत के कागजातों को जल्द ठीक करें।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज लता बिष्ट ने जानकारी दी और बताया कि टीम द्वारा काफी समय से स्पा सेंटर के खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया था। जिसके चलते इन जगहों पर लापरवाही की शिकायत लगातार मिल रही थी। उन्होंने बताया कि शिकायतें मिलने के क्रम में आज टीम ने कार्रवाई की है। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top