Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सड़कों के बाद रेलवे भूमि का अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 4500 मकान चिन्हित कर लिए गए हैं

Ad

हल्द्वानी: इन दिनों शहर में अतिक्रमण पर निगम व जिला प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। अब जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के लिए भी तैयारी शुरू कर ली है। इसके लिए अतिक्रमण क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग कराई गई है। बता दें कि 4500 पक्के अतिक्रमण को हटाया जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन की टीम ने 4 अप्रैल को बैठक की थी। जिसमें जिला प्रशासन ने रेलवे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्लान मांगा था। डीएम गर्ब्याल का कहना था कि 4500 अतिक्रमण एक बड़ा एरिया है। जिसे हटाने में समय लगेगा।

ऐसे में इसे अलग-अलग चरणों में ही हटाया जा सकता है। साथ ही बड़े पैमाने पर मेन पावर की भी जरूरत होगी। जिसकी रूपरेखा रेलवे प्रशासन को तैयार करनी थी। अब रेलवे प्रशासन द्वारा यह रूपरेखा 11 अप्रैल को जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। जिसके बाद जिला प्रशासन, रेलवे प्रशासन और एसएसपी नैनीताल की बैठक होगी और सारी तैयारियों को एक फाइनल टच दिया जाएगा।

डीएम गर्ब्याल ने कहा कि अतिक्रमण तोड़ने के लिए 1 दिन नहीं बल्कि महीने भर का समय लग सकता है। ऐसे में पुख्ता प्लान होना जरूरी है। अब 11 अप्रैल को रेलवे के साथ होने वाली बैठक में अतिक्रमण हटाने के लिए तारीख को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4500 अतिक्रमण है, जिन को हटाया जाना है। हालांकि अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन फोर्स समेत जितनी भी संसाधनों की जरूरत है, सब की तैयारियां कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top