Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बेल बाबा के पास पेड़ से टकराई कार, हादसे में महिला ने दम तोड़ा, दो घायल

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की दुखद खबर टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र से आ रही है। दरअसल हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग पर स्थित बेल बाबा के पास एक भयंकर हादसा हो गया है। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। जिसकी वजह से कार में सवार एक महिला की मौत हुई है। इसके अलावा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिला अल्मोड़ा सोमेश्वर की रहने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर निवासी परिवार गाजियाबाद से अपने घर सोमेश्वर वापस जा रहा था। तभी बेल बाबा के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार चालक और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top