Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बेल बाबा के पास हादसा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष सहित छह लोग चोटिल

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर। हल्द्वानी रुद्रपुर रोड पर स्थित बेलबाबा के पास सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। जिनमें नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन में स्वयं दुग्ध संघ के चेयरमैन, उनकी पत्नी सहित छह लोग सवार थे। घायल होने के बाद इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा मंगलवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे।

तभी बेल बाबा के पास अचानक सड़क के सामने जानवर आने से उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें स्वयं मुकेश बोरा एवं उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए। जिनका नीलकंठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top